जम्मू: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में लगी आग बुधवार शाम मेंढर इलाके में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित कृष्णा घाटी क्षेत्र में पहुंच गई। आग से सीमा पर लगी बारूदी सुरंगों में जोरदार धमाके हुए। हालांकि इससे किसी प्रकार ने नुकसान की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
आमतौर पर सीमापार से लगाई गई इस आग की आड़ में घुसपैठ की साजिशें रची जाती हैं। इस आशंका से चलते सेना सतर्कता बरत रही है। बारूदी सुरंगों में धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना एवं आतंकी संगठनों द्वारा अकसर आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से आग लगाई जाती रही है। यह इस पार पहुंच कर वनों को नुकसान पहुंचाने के साथ घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचाती है। हालांकि सेना घुसपैठ के हर प्रयास को नाकाम करती रही है। अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के बाद आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे। इसके चलते बर्फबारी से पहले इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया गया है। उधर सेना और वन विभाग आग के माइन फील्ड से बाहर आने का इंतजार कर रहा है, ताकि उसे बुझाया जा सके।
जम्मू: कृष्णा घाटी में एलओसी पर आग.. बारूदी सुरंगों में धमाके, पीओके की तरफ से घुसपैठ की आशंका
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















