बंगलूरू: जेडी-एस एमएलसी सूरज रेवन्ना को ‘अप्राकृतिक यौन शोषण’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बंगलूरू की एक अदालत ने सूरज को 1 जुलाई तक सीआईडी की हिरासत में भेज दिया है। सीआईडी ने ही अदालत से रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था।
यौन शोषण मामले में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) नेता सूरज रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल बंगलूरू की एक अदालत ने सूरज को 1 जुलाई तक आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सूरज रेवन्ना पर जेडी-एस के पुरुष कार्यकर्ता के यौन शोषण का आरोप है। उन्हें 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने अदालत से सूरज की रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था।
कुछ दिन पहले एक पार्टी कार्यकर्ता का कथित यौन शोषण करने के आरोप में सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सूरज के खिलाफ ‘अप्राकृतिक अपराध’ सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर कहा था, ‘शिकायत आई है, इसके आधार पर कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई की जानी है, वह की जा रही है। इसके अलावा मुझे किसी राजनीतिक साजिश के बारे में पता नहीं है।’
गौरतलब है कि 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसिपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसका यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर होलेनरसिपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडीएस एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का खंडन किया है। सूरज ने यह भी आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर जेडीएस कार्यकर्ता के खिलाफ भी जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।
प्रज्ज्वल रेवन्ना भी कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद
उल्लेखनीय है कि सूरज के भाई और हासन के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना कई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं और पिछले महीने जर्मनी से लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ बलात्कार और धमकी के मामले दर्ज हैं। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्ज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास बंधक बनाकर रखने का आरोप है।
जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना को लगा एक और झटका, एक जुलाई तक सीआईडी की हिरासत में रहेंगे
Latest Articles
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...

















