29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस कार्यालय में नहीं चलेंगे जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ड्रेस कोड लागू

देहरादून: उत्तराखंड में अब अधिकारियों पर कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है, दरअसल उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है।

पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से मंगलवार को सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।

इससे निगम की छवि धूमिल होती है। महाप्रबंधक ने कहा, पुरुष अफसरों को कार्यालय में पैंट-शर्ट व चमड़े के जूते पहनकर आना होगा, जबकि महिला अधिकारी व कर्मचारी सूट या साड़ी आदि परिधान पहनकर ही कार्यालय आएं। कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...