रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है।
भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी और हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी, अब उन्हें जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं इसमें दूसरा नाम सीता सोरेन का है, जिन्हें लोकसभा में दुमका सीट से मौका मिला था, अब वह जामताड़ा से विधानसभा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा सीट से और पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से विधानसभा में प्रत्याशी बनाया गया है।
झारखंड BJP ने 66 उम्मीदवार तय किए, बाबूलाल मरांडी धनवार से, चंपई सोरेन सरायकेला से मैदान में
Latest Articles
पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...
मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...
लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026
नई दिल्ली। लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...
राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...















