अयोध्या: आठवें दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए 30 हजार स्वयंसेवक 72 घंटे में राम की पैड़ी व भजन संध्या स्थल के 55 घाटों पर 28 लाख दीप बिछाएंगे। इस दीपोत्सव में 25 लाख दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। कोरिया पार्क में दीपों को डंप किया जा रहा है। अब तक 20 लाख दीप पहुंच चुके हैं।
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 28 अक्तूबर की सुबह राम की पैड़ी पहुंच जाएंगे। घाटों पर रामायणकालीन चित्र उकेरकर दीप बिछाना शुरू करेंगे। यह कार्य 29 अक्तूबर तक चलेगा, 30 अक्तूबर को मुख्य समारोह के दिन सुबह से दीपों में तेल डाला जाएगा और शाम को इसे जलाया जाएगा। इस कार्य के लिए स्वयंसेवकों को प्रतिदिन आठ-आठ घंटे का कार्य करना होगा। इनकों घाट तक पहुंचाने, चाय-नाश्ता व भोजन का प्रबंध विवि प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इसको जलाने में प्रयुक्त होने वाला तेल व बाती भी 29 अक्तूबर के पहले पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर दीप बिछाए जाने के बाद इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन मिलकर करेंगे। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों के अलावा एनसीसी के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी स्वयंसेवकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार सभी स्वयंसेवक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनेंगे व टोपी लगाएंगे। जिस पर दीपोत्सव का लोगो अंकित होगा। यह टी-शर्ट पर्यटन विभाग उपलब्ध कराया। जबकि टोपी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी पर 28 अक्तूबर से बिना कार्ड आम लोगों का प्रवेश बंद हो जाएगा। नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी स्वयंसेवकों को अवध विवि प्रशासन की ओर से फोटोयुक्त कार्ड दिया जाएगा। जिस पर उनकी फोटो, कार्यक्षेत्र आदि अंकित होगा। उन्हें इसे गले में पहनना अनिवार्य होगा। इस कार्ड का प्रयोग दूसरे नहीं कर सकेंगे, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
72 घंटे में 30 हजार स्वयंसेवक सजाएंगे 28 लाख दीप, 55 घाटों पर रोजाना आठ घंटे करेंगे काम
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















