नई दिल्ली। कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए कमल हासन के बयान पर अब मामला बढ़ता जा रहा है। अपने बयान पर माफी न मांगना कमल हासन को महंगा साबित हुआ है। जिसका खामियाजा उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को उठाना पड़ा है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ अब फिलहाल 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज कहा कि कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान से राज्य में अशांति फैल गई है। कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करने वाले अभिनेता की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह टिप्पणी की और सुनवाई 10 जून तक के लिए स्थगित कर दी। ऐसे में अब फिल्म फिलहाल 10 जून तक कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी। फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन ने कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को रोकने पर सहमति जताई। कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप वाली कमल हासन की टिप्पणी के बाद हाईकोर्ट ने ये फैसला किया है। अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार करते हुए अभिनेता ने कहा कि उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं थी और न ही किसी दुर्भावना से उन्होंने वो टिप्पणी की। कमल हासन ने फिल्म चैंबर के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा।
जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने यह फैसला किया है। यह मामला ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो रिलीज के दौरान कमल हासन के दिए गए एक बयान से पैदा हुआ है। लंच से पहले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से कमल हासन को अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। क्योंकि इससे कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लेकिन कमल हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। कमल हासन के वीकल ध्यान चिन्नप्पा ने इसके पीछे तर्क दिया कि कमल हासन के बयान को एक अलग संदर्भ में देखा जा रहा है। यह बयान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार की मौौजूदगी में दिया गया थाकमल हासन के जवाब के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की, “इसमें माफी नहीं है। आप कमल हासन हों या कोई और, आप लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस देश का विभाजन भाषाई आधार पर है। कोई सार्वजनिक व्यक्ति इस तरह के बयान नहीं दे सकता। इसकी वजह से अशांति और वैमनस्य पैदा हुआ है। कर्नाटक के लोगों ने सिर्फ माफी मांगी थी। अब आप सुरक्षा मांगने यहां आए हैं। अभिनेता के पास इस तरह का बयान देने के लिए कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह न तो इतिहासकार हैं और न ही भाषाविद्।
कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए कमल हासन के बयान पर अब मामला बढ़ता जा रहा है। अपने बयान पर माफी न मांगना कमल हासन को महंगा साबित हुआ है। जिसका खामियाजा उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को उठाना पड़ा है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ अब फिलहाल 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज कहा कि कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान से राज्य में अशांति फैल गई है। कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करने वाले अभिनेता की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह टिप्पणी की और सुनवाई 10 जून तक के लिए स्थगित कर दी। ऐसे में अब फिल्म फिलहाल 10 जून तक कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी। फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन ने कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को रोकने पर सहमति जताई। कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप वाली कमल हासन की टिप्पणी के बाद हाईकोर्ट ने ये फैसला किया है। अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार करते हुए अभिनेता ने कहा कि उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं थी और न ही किसी दुर्भावना से उन्होंने वो टिप्पणी की। कमल हासन ने फिल्म चैंबर के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा।
जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने यह फैसला किया है। यह मामला ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो रिलीज के दौरान कमल हासन के दिए गए एक बयान से पैदा हुआ है। लंच से पहले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से कमल हासन को अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। क्योंकि इससे कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लेकिन कमल हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। कमल हासन के वीकल ध्यान चिन्नप्पा ने इसके पीछे तर्क दिया कि कमल हासन के बयान को एक अलग संदर्भ में देखा जा रहा है। यह बयान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार की मौौजूदगी में दिया गया था।
कमल हासन के जवाब के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की, “इसमें माफी नहीं है। आप कमल हासन हों या कोई और, आप लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस देश का विभाजन भाषाई आधार पर है। कोई सार्वजनिक व्यक्ति इस तरह के बयान नहीं दे सकता। इसकी वजह से अशांति और वैमनस्य पैदा हुआ है। कर्नाटक के लोगों ने सिर्फ माफी मांगी थी। अब आप सुरक्षा मांगने यहां आए हैं। अभिनेता के पास इस तरह का बयान देने के लिए कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह न तो इतिहासकार हैं और न ही भाषाविद्।
इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। अगर कमल चाहें तो हम उनसे मुलाकात और चर्चा के लिए तैयार हैं।ने कहा- ‘बात करने के लिए तैयार हैं’ इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। अगर कमल चाहें तो हम उनसे मुलाकात और चर्चा के लिए तैयार हैं।
कमल हासन को हाईकोर्ट से झटका, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी ठग लाइफ
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















