14.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026


spot_img

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: सायं पांच बजे तक 56.78 प्रतिशत मतदान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भले ही मतदान प्रतिशत शुरूआत में कम रहा, मगर दोपहर होते ही मतदाताओं में उत्साह दिखने लगा और पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ठिठुरन के बीच केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अनेक बूथों पर लोग वोट देने को पहुंचे। उप चुनाव में कुल 56.78 प्रतिशत हुआ। केदारनाथ विधानसभा में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा, मगर दोपहर होते ही मतदाता घरों से बाहर निकलने लगे। 11 बजे तक 17.69 फीसदी ही मतदान हुआ, जबकि इसके बाद दोपहर एक बजे 34.40 फीसदी और अपराह्न तीन बजे 47 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतदाता लगातार पोलिंग बूथों पर वोट देने निकल पड़े।
बाजार वाले पोलिंग बूथों पर मतदाता दोपहर बाद ही वोट देने पहुंचे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ मतदाता 11 बजे तक वोट देकर लौट गए। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाता 12 बजे बाद ही वोट देने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे। करीब पांच बजे तक कुल 56.78 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ विधानसभा के 173 पोलिंग बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चलती रही। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि उप चुनाव के महापर्व को लेकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई थी। उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत चार ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए थे, जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल रहे। साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ थे, जो दूरस्थ स्थान पर थे और उन्हें विकसित किया गया। बताया कि कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने वोट देने को लेकर आनाकानी की। ग्रामीणों की सड़क की मांग को लेकर कार्यवाही चल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने भी मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का समय-समय पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा जवानों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में बांझगडू तोक के 80 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। ग्रामीणों की माने तो लम्बे समय से सड़क की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिस कारण जहंगी ग्राम के बांझगडू तोक के 80 वोटर पिल्लू बूथ पर वोट देने नहीं गए और नाराज होकर वोट का बहिष्कार किया। ग्रामीण मंगल सिंह, विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही शासन-प्रशासन को लिखित में दिया था। रोड़ नहीं तो वोट नहीं। उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनके तोक के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। आगे भी ये विरोध जारी रहेगा। केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परकंडी के ध्रुवनगर तोक के अनुसूचित जाति के 85 परिवारों ने उपचुनाव का विरोध कर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों की माने तो सड़क निर्माण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ध्रुवनगर के करीब 350 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। ग्रा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के...

मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे

0
देहरादून। राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ क्षेत्र में...

भारत के AI मॉडल का दुनियाभर में बोलबाला, अमेरिका-चीन से भी ज्यादा मजबूत सिस्टम

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिफऱ् एक टेक्नोलाजी स्टोरी नहीं है। यह एक पावर स्टोरी है। जैसे-जैसे देश एडवांस्ड एआई सिस्टम बनाने की रेस...

जाइडस की सस्ती कैंसर दवा पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार; TDB...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पति की ओर से दिए गए तलाक-ए-हसन की वैधता को चुनौती देने वाली पत्रकार बेनजीर हीना याचिका को मध्यस्थता...

‘वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं’, तीन एयरलाइन ने केबिन क्रू के आराम से जुड़े...

0
मुंबई। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों के आराम को लेकर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए...