12.4 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बचाई व्यक्ति की जान, अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया

ऋषिकेश: केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने आज मानवता का फर्ज निभाते हुए एक नौजवान को जीवनदान दिया है। बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब कोई माननीय सड़क पर दुर्घटना से तड़प रहे लोगों की ओर ध्यान देते हो लेकिन केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मानवता का फर्ज निभाते हुए एक व्यक्ति जीवनदान दिया है।

जी हां आज बदरीनाथ हाईवे पर मुनि की रेती से करीब 10 किलोमीटर आगे ब्रह्मपुरी के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चमोली, गोपेश्वर का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कर उसकी जान बचा ली।

आपको बता दें कि सोमवार को दोपहर में करीब ढाई बजे बदरीनाथ हाईवे पर चमोली गोपेश्वर निवासी उमेश त्रिपाठी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हाईवे किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोटें आ गई थी। इसी दौरान अपने वाहन से रुद्रप्रयाग जा रहे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने अपना वाहन रुकवाकर घायल व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने तत्काल घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अपने वाहन से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। अब व्यक्ति का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा तैयार, सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

0
नई दिल्ली। रक्षा विभाग ने 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2026' का मसौदा तैयार किया है, जो मंजूरी मिलने पर 2020 की प्रक्रिया की जगह लेगा।...

पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से पैक्ड खाद्य उत्पादों पर सामने चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा...

‘पूर्व अग्निवीरों के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ’, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में...

0
नई दिल्ली: सरकार ने लोकसभा को बताया कि गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्ति अग्निवीरों के लिए एक विशेष इकाई और प्रकोष्ठ की स्थापना की है।...

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु...