17.3 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित: CEO डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने को किए जा रहे प्रयासों सहित अन्य सुधारात्मक पहलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में ही मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वहीं प्रदेश में नई पहल करते हुए मतदाता जागरूकता के लिए भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से माहवार अलग-अलग थीम पर कार्य किया जा रहा है। डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से 1200 तक सीमित कर दी गई है। जिससे प्रदेश में लगभग 1 हजार से अधिक नए बूथ स्थापित किए जाएंगे। बताया कि नए बूथ स्थापित होने से मतदाताओं को और सुविधा होगी। बूथ पर लंबी लाइन नहीं लगेंगी और मतदाताओं के घर के समीप ही बूथ उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के नए दिशा निर्देशों के अनुसार ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल डिपॉजिट केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर इनफार्मेशन स्लिप को अधिक मतदाता अनुकूल बनाया जाएगा। मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मान्यता प्राप्त दलों के साथ उत्तराखंड में अब तक 85 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीईओ स्तर पर 2, डीईओ स्तर पर 13 और ईआरओ स्तर पर 70 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा नई दिल्ली में बूथ लेवल ऑफिसरों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 70 बीएलओ/सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट तैनाती की प्रक्रिया भी गतिमान है। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मीडिया नोडल मुक्ता मिश्र ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकभवन देहरादून में वसन्तोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से

0
देहरादून। उत्तराखंड लोक भवन में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। उद्यान एवं...

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में...

जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थानः...

0
देहरादून/पौड़ी। जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन...

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...