17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर की बैठक, दिया जीत का मंत्र

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कमर कस ली है। पांच महीने बाद जेल से बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने जीत का मंत्र दिया।
इसकी जानकारी साझा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि बैठक में हरियाणा विधानसभा की एक-एक सीट पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति का प्लान बनाया गया। उन्होंने कहा कि आप जल्द ही बड़े स्तर पर चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेगी। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
संदीप पाठक ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि केजरीवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था। इस बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है, इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत जोश और उत्साह है। अब आप कार्यकर्ता पहले से 100 गुना ज्यादा ताकत के साथ इस चुनाव में उतरने वाले हैं। पार्टी का मानना है कि इस बार का हरियाणा विधानसभा चुनाव बहुत ही अभूतपूर्व होने वाला है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...