18.5 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 15 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ़्यू, तीन दिन खुलेंगी शराब की दुकान |Postmanindia

प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन द्वारा आगामी कोरोना कर्फ्यू के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. नवीन आदेशानुसार प्रदेश में 8 जून को सुबह 6 बजे से 15 जून को सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा रहा है. इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें (फल, सब्जी, डेयरी, दूध, मीट) सुबह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी. राशन की दुकानें, किराना की दुकानें, जनरल स्टोर्स और स्टेशनरी व किताबों की दुकानें 9 जून एवं 14 जून को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी. कोविड कर्फ्यू के दौरान कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा. इस दौरान सार्वजनिक सुविधाएं, वित्तीय संस्थान और समस्त स्वास्थ्य सेवाएं यथावत संचालित रहेंगी.

उत्तराखंड में लंबे समय से चले आ रहे कर्फ्यू के बाद अब राज्य सरकार ने शराब के शौकीनों की मुराद भी पूरी की है इस बार सरकार ने 1 हफ्ते का कर्फ्यू को बढ़ाया है लेकिन इस दौरान सरकार ने शराब की दुकानों को एक हफ्ते में तीन दिनों तक खुला रखने की छूट भी दी है. राज्य सरकार ने 9 जून 11 जून और 14 जून 3 दिनों में शराब की दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। इन तीनों दिनों में शराब की दुकानें सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक खुली रहेगी. हालांकि बार में जाकर शराब पीने की इच्छा रखने वालों के लिए मायूसी हाथ लगी है क्योंकि सरकार ने अगले आदेशों तक बार बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 446 नए मामले, 23 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...