26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

सीएम से मिलने पहुँचे केवी के बच्चे, सीएम भी हुए खुश, पूछा पढ़ाई कैसी चल रही, बच्चों को दिए ऑटोग्राफ

अक्सर बच्चों के लिए समय निकलते हैं सीएम, बच्चे भी उनके सरल और सहज स्वभाव के हैं कायल

देहरादून: सरल स्वभाव के धनी सीएम धामी आज मुक्तेश्वर पहुँचे तो केंद्रीय विद्यालय के तीन बच्चे यकायक उनसे मिलने पहुँच गए। ऐसे में सीएम धामी ने भी इन नन्हे-मुन्नों को निराश नहीं किया।

सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उनका ऑटोग्राफ भी लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

देहरादून के बनियावाला आवासीय विद्यालय में अक्सर बच्चों से मिलते हैं। हाल ही में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी खुद बच्चों का हाथ पकड़ उन्हें ककहरा लिखाने लगे। इसी तरह , कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। आज एक बार फिर सीएम बच्चों से रूबरू हुए तो उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ जितना हो सका, समय व्यतीत किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...