त्रिशूर: केरल में राज्य जीएसटी विभाग की खुफिया शाखा के 700 अधिकारियों की टीम ने अपनी तरह के पहले आपरेशन में त्रिशूर में सोने के आभूषण बनाने वाली कई कंपनियों पर छापेमारी कर 104 किलोग्राम किलोग्राम बेहिसाबी सोना जब्त किया है। किसी को इस आपरेशन की भनक नहीं लग सके इसलिए अधिकारी पर्यटक बस से विभिन्न जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंचे।
केरल में राज्य जीएसटी विभाग की खुफिया शाखा के 700 अधिकारियों की टीम ने अपनी तरह के पहले आपरेशन में त्रिशूर में सोने के आभूषण बनाने वाली कई कंपनियों पर छापेमारी कर 104 किलोग्राम किलोग्राम बेहिसाबी सोना जब्त किया है। किसी को इस आपरेशन की भनक नहीं लग सके इसलिए अधिकारी पर्यटक बस से विभिन्न जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंचे।
टोरे डेल ओरो नाम एक स्पेनिश शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ ‘सोने का टावर’ होता है।अधिकारियों ने बताया कि अपनी तरह के पहले इस आपरेशन को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। लगभग 700 अधिकारियों को दो स्थानों पर इकट्ठा हुए। इसके बाद अधिकारियों को पर्यटक बसों में त्रिशूर के विभिन्न स्थलों पर ले जाया गया। ऐसा दर्शाया गया कि वे स्टडी टूर के लिए जा रहे हैं।
इस ऑपरेशन में शामिल वरिष्ठ जीएसटी अधिकारी ने कहा, हमने गोपनीयता बनाए रखने के लिए पर्यटक बसों को चुना। विभागीय वाहनों में अधिकारियों को ले जाने से सूचना लीक होने का खतरा हो सकता था। अगर सोने के कारोबारियों को हमारे ऑपरेशन की भनक लग गई, तो इससे हमारा मिशन खतरे में पड़ सकता था। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है। जब्त सोने तथा अन्य दस्तावेज का सत्यापन पूरा होने के बाद ही वे कर चोरी की सटीक राशि का अनुमान लगा पाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि छह से सात महीने तक जानकारी जुटाने के बाद छापेमारी की गई। इस आपरेशन का विवरण केवल पांच से छह शीर्ष अधिकारियों के बीच ही साझा किया गया। अधिकारियों ने अलग-अलग समूहों में छापेमारी को अंजाम दिया। कुछ अधिकारी कंपनियों में घुस गए, जबकि अन्य बाहर खड़े होकर कर्मचारियों पर नजर रख रहे थे। कुछ अधिकारी बाहर खड़े आटोरिक्शा से भी निगरानी रख रहे थे। अधिकारी ने बताया, जिन कंपनियों पर छापा मारा गया, उनमें से कुछ कर्मचारियों ने सोना लेकर भागने की कोशिश की थी। उन्हें पकड़ लिया गया।
त्रिशूर में GST का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 700 लोगों की टीम ने जब्त किया 104 किलो सोना
Latest Articles
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...

















