नई दिल्ली: पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि इन सभी 10 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद कांग्रेस ने पंजाब की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से प्रदेश उनकी पत्नी अमृता वडिंग को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण खाली हुई है। इसके साथ ही पंजाब की बरनाला सीट से कुलदीप सिंह ढिल्लो, डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर और चब्बेवाल से पार्टी ने रंजीत कुमार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सिताई विधानसभा सीट से हरिहर रॉय सिन्हा, मदारीहाट से विकास मेरी, नैहाटी से परेश सरकार, हरोरा से हबीब रजा चौधरी, मेदिनीपुर से श्यामल कुमार घोष और तालडांगरा से तुषारकांति सन्नीग्राही को उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी
Latest Articles
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
















