23.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

देवस्थान बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने के बयान को महाराज ने किया खारिज |Postmanindia

प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थान बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने को लेकर विभिन्न मीडिया माध्यमों में चल रहे बयान को खारिज करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसमें कुछ मीडिया माध्यमों में धमक खबर फैलाई जा रही है के उनके द्वारा यह कहा गया है देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार नहीं होगा.महाराज ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि वह तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि उन्होंने एक न्यूज़ चैनल द्वारा पूछे गए सवाल कि क्या “देवस्थानम बोर्ड में 4 मंदिरों के अलावा अन्य को शामिल करने पर क्या कोई पुनर्विचार चल रहा है” के जवाब में उत्तर देते हुए कहा था कि इन्हीं चार मंदिर समूह में शामिल कुल 51 मंदिर जो इनके परिसर में ही स्थित है उनके अलावा किसी अन्य को देवस्थान बोर्ड में शामिल करने पर कोई भी पुनर्विचार नहीं चल रहा है. इसके अलावा उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कभी भी कोई गलत बात नहीं कही. पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि इसके अतिरिक्त उन्होंने देवस्थानम को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिसको लेकर विवाद खड़ा किया जाए. उन्होंने कहा कि उनके बयान को जानबूझकर काट छांट कर इस तरह से दिखाया गया जिससे समाज में आक्रोश भड़के.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड में 3 उद्योगपति और 5 तीर्थ पुरोहितों समेत 8 नए सदस्य

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...