लखनऊ: अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बड़ा हादसा हो गया। इनोवा, वैन और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात करीब 9 बजे वैन, इनोवा बाराबंकी की तरफ से लखनऊ आ रही थी। बीबीडी इलाके में ये दोनों वाहन आपस में टकरा गए तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। वैन दोनों गाड़ियों के बीच में फंस गई।वैन सवार शहजाद, देवा रोड चिनहट निवासी किरन यादव, उनका बेटा कुंदन और एक अन्य हिमांशु की मौत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और सुशील घायल हो गए।
चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया गया है। घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज जारी है। एक दो की हालत गंभीर है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।
अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा, वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, 7 घायल
Latest Articles
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
















