32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

माना ने रचा इतिहास, ओलंपिक में क्वालीफाई कर बनीं पहली भारतीय महिला तैराक |Postmanindia

भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली वह पहली खिलाड़ी बनीं हैं. माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था. 21 वर्षीय माना पटेल अब भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी. भारतीय तैराकी महासंघ के अनुसार माना की विश्वविद्यालय कोटा से टोक्‍यो ओलंपिक में भागीदारी की पुष्टि हो गयी है. माना अब टोक्‍यो ओलंपिक में 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में भाग लेंगी.

वह इन खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली कुल तीसरी भारतीय तैराक है. उनसे पहले श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग में ‘ए’ स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था. उनके ओलंपिक में क्वालीफाई करने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें बधाई दी है. माना गुजरात से आती हैं, इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी उन्हें बधाई दी है.

विश्वविद्यालय कोटे से किया क्वालीफाई

विश्वविद्यालय कोटा से किसी एक देश के एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलता है बशर्ते उस देश के किसी अन्य तैराक ने उस वर्ग में क्वालीफाई नहीं किया हो या ओलंपिक चयन समिति, समय के आधार पर अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ से निमंत्रण हासिल नहीं किया हो. वहीं इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद माना ने कहा कि, ये शानदार अहसास है. मैंने साथी तैराकों से ओलंपिक के बारे में सुना है और टेलीविजन पर इन्हें देखा है और कई तस्वीरें देखी हैं. लेकिन इस बार वहां होना, दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों से मुकाबला करना शानदार होगा और मैं रोमांचित हूं.

राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था

माना ने अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में एक मिनट 04.47 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था. टोक्‍यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये उन्होंने हाल ही में सर्बिया और इटली में प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था. इस दौरान बेलग्रेड में उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 109 नए मामले, 02 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...