30.7 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

यहां छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा लोग झुलसे

बिहार के औरंगाबाद में शॉर्ट शर्किट की वजह से घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर फटने से 30 से ज्यादा लोग झुलसे गए. वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अगली सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व हो रहा था. परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. इसी दौरान आग ने घर के सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया. जिससे गैस रिसने लगी और आग तेजी से आग भड़क गई. जिसके बाद भगदड़ मच गई. कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए. लेकिन आग की लपटें तेज हो गई.

मोहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गई. लेकिन आग का लपटे धीरे-धीरे बढ़ती गई और अचानक घर मे ब्लास्ट हो गया. जिसमे करीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया. देखते ही देखते सदर अस्पताल के लोगो की भीड़ जमा हो गयी.

इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल ले गए. जबकि सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था मे रेफर कर दिया गया. बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दी. सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. लेकिन तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ जिसमे लोग झुलस गए. हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना के कारण का पुष्टि नही की गई है. लेकिन अनिल गोस्वामी का कहना है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...