17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून में एक निजी फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सभी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा आज मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था। उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।मंत्री ने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और इसके प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग द्वारा 13 से 16 मई तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमे चार दिनों में लाखों की संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो कृषि उद्यान श्री अन्न बागवानी सभी में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार लागतार कार्य कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...