20.9 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

40 कारतूसों के साथ विधायक का भाई साथी संग अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर गिरफ्तार

-एसएसबी ने भारत- नेपाल सीमा से चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

चंपावत। बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने दो लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से एसएसबी ने 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई बनबसा पुलिस कर रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पकड़े गए आरोपियों में एक विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई है।
पकड़ा गया आरोपी भारत से नेपाल जा रहे पकड़े गए लोगों के पास से 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। इस दौरान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) के पास से 40 बंदूक के जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कारतूस सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया है। फिलहाल पूरे मामले में बनबसा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कारतूस को कहां से लाकर नेपाल में किसको सप्लाई देने जा रहे थे, उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर चौकसी के लिए एसएसबी लगातार चेकिंग अभियान चलाते रहती है। जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके। चेकिंग के दौरान कई बार अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपी हत्थे चढ़ते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

0
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...

भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...