नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार राजग के स्पष्ट बहुमत से साथ जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कर दिया है कि पिछले 10 सालों से जारी जनकल्याणकारी, महिला सशक्तिकरण और विकास की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि ‘यह रूकने का, थमने का समय नहीं है।’
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचारियों को मिल रहे राजनीतिक समर्थन पर चिंता जताते हुए साफ किया कि तमाम चुनौतियों के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पिछली बार की तुलना में कम सीटें मिलने पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने अकेले जितनी सीटें जीती हैं, उनकी सीटें एकजुट विपक्ष भी नहीं जीत नहीं पाया। कांग्रेस को आइना दिखाते हुए प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा और सहयोगी दलों की जीत का भी हवाला दिया।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है और हालात यह है कि उनके उम्मीदवारों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने केरल में पहली बार एक सीट पर जीत को कई पीढि़यों से कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम बताया। चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष के लगातार हमलों के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत की साख में चार चांद लगाने वाला बताया।
प्रधानमंत्री ने साफ किया कि यह जनादेश पिछले 10 सालों से उनके नेतृत्व में राजग सरकार की नीतियों के प्रति जनता का समर्थन है।भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे और एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे नेताओं की एकजुटता और उन्हें मिल रहे राजनीतिक समर्थन के प्रति चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे नेताओं के महिमामंडन और निर्लज्ज समर्थन से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कठिन हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, डीबीटी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोकने में सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने राजग की तीसरी बार की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 1962 के बाद पहली बार लगातार दो बार सत्ता में आने के बाद तीसरी बार जीत मिली है।
प्रधानमंत्री ने बिहार और आंध्रप्रदेश में राजग के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को दिया। अपनी मां के निधन के बाद पहली बार चुनावी जीत को अपने लिए भावुक पल बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान माताओं और बहनों से मिले प्यार ने मां की कमी महसूस नहीं करने दी। उन्होंने भरोसा दिया कि उनकी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रहेगी। अपेक्षाकृत कम बहुमत के कारण तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसलों के प्रति लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी बड़े फैसलों का दौर जारी रहेगा। इसका नया इतिहास बनेगा और यह मोदी गारंटी है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण के लिए अथक परिश्रम का भरोसा दिया। दुनिया की मौजूदा समस्याओं के समाधान में भारत की अहम भूमिका रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रूकने और थमने का समय नहीं है और वे सभी राज्यों को साथ लेकर इसके लिए काम करेंगे।
लगातार तीसरी बार मोदी सरकार, पीएम मोदी बोले-यह रुकने-थमने का समय नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी जंग
Latest Articles
तेजस फाइटर विमान क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग के दौरान घटना; पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली: फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसके एयरफ्रेम को गंभीर...
सीएम धामी से मिले आईटीबीपी के डीजी, सीमांत सुरक्षा व विकास पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस...
सीएम धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग...
एसएसपी दून के नेतृत्व में हत्या में शामिल तीन मुख्य हत्यारोपी चढे़ पुलिस के...
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ...
सीएम धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन...

















