24.8 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड के ढाई लाख से अधिक छात्रों को टैबलेट के बदले मिलेगी धनराशि

देहरादून: प्रदेश के तमाम राजकीय महाविद्यालय और उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के जिन दो लाख से ऊपर छात्रों को टैबलेट दिए जाने थे अब उन्हें टैबलेट मोबाइल नहीं दिए जाएंगे। जी हां अब इन सभी छात्र-छात्राओं के खाते में डायरेक्ट पैसे भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि टैबलेट दिए जाने की घोषणा के बाद से ही इसमें बड़े घपले की आशंका जताई जा रही थी। इसलिए सरकार ने अब निर्णय बदल लिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उत्तराखंड बोर्ड के होनहार छात्र छात्राओं को टैबलेट मोबाइल देने की घोषणा की थी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी थी। सरकार ने अपने स्तर से लेकर निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। जिसमें फैसला लिया था कि कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र छात्राओं के लिए टैबलेट खरीदेगी।

शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से बकायदा टेंडर भी निकाले गए थे। कुछ फर्मों ने टेंडर भरा लेकिन 300 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत से टैबलेट खरीद मामले में घोटाले की आशंका जताई जाने लगी। टैबलेट खरीद की प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद सरकार ने टैबलेट खरीदने की बजाय इसकी धनराशि छात्रों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खाते में 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...