22.6 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

उपनलकर्मियों का आंदोलन उग्र, 44 दिन धरना देने के बाद भूख हड़ताल शुरू |Postmanindia

उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के बैनर तले बीते 22 फरवरी चल रहा धरना प्रदर्शन 44 वें दिन भी जारी रहा.धरना स्थल पर विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों द्वारा आंदोलन के 43 दिन पूर्ण हो जाने के फलस्वरुप भी शासन द्वारा उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु गठित कमेटी द्वारा अतिथि तक उपनल कर्मचारियों के मामले में न तो कोई बैठक ही की गई है और ना ही उपनल कर्मचारी महासंघ के नामित पदाधिकारियों को ही वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उपनल कर्मचारियों आज से भूख हड़ताल का फैसला लिया गया. भूख हड़ताल पर महेश भट्ट, योगेंद्र बडोनी, गरिमा डोभाल व दीपा नेगी बैठे हैं.

आपको बताते चलें कि प्रदेश के 22 हज़ार उपनलकर्मी अपनी माँगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. दरअसल राज्य की ओर हाई कोर्ट के नवंबर 2018 के एक आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक एसएलपी दाखिल की गई है. जिसमें राज्य सरकार को उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन देने, चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मचारियों को राजकीय सेवाओं में समायोजित करने व उपनल कर्मियों के वेतन से जीएसटी व सर्विस टैक्स न काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं. उपनल कर्मियों की मांग है कि इन सभी मांगो को पूरा करते हुए राज्य सरकार इस पर जल्द फ़ैसला ले.

धरने में मुख्य संयोजक आंदोलन महेश भट्ट, महामंत्री हेमन्त रावत, विनोद गोदियाल, दीपक चौहान, विजय राम खंखरियाल, विपिन सवाल, भावेश जगूड़ी, हरीश कोठारी, हरीश पनेरु, दीवान सिंह, अमित लाल, रविंद्र सिंह बिष्ट, ललित नेगी, कमलेश्वर कंसवाल, भारतेंदु नेगी, योगेंद्र बडोनी, दीपा नेगी, गरिमा डोभाल, विनय कुमार, विनय प्रसाद, विवेक भट्ट, बहादुर सिंह भाकुनी, हिमांशु जुयाल, तरपन सिंह चौहान, कपिल डोभाल, राकेश राणा दीपक भट्ट, मुकेश नेगी, विमल गुप्ता,  राहुल राणा, नीमा, वंदना, सरस्वती, रश्मि, मनीषा, अनमोल, के साथ-साथ विभिन्न जनपदों से आए अनेक उपनल कार्मिक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: सीएम तीरथ का बड़ा संकेत, कुम्भ में गड़बड़ी की तो नपेंगे अधिकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...

प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...