28.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

ऑस्कर में ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास, जीता बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का एकेडमी अवॉर्ड

मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा फिल्म अवार्ड शो ‘ऑस्कर’ का हर किसी को इंतजार रहता है। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस अवॉर्ड के विनर्स को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आज प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई।

बता दें कि, भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटु नाटु’ देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी चर्चित है। फिल्म और गाने ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। इसी बीच खबर है कि, ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जेतकर इतिहास रच दिया है।

बता दें, इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है।

आपको बता दें कि, जबसे 95वें अकेडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का आगाज हुआ है, उसके बाद से टीवी और सोशल मीडिया पर यह अवार्ड शो छाया हुआ है। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के ढेरों सितारें पहुंचे हैं। खास बात ये है कि, ऑस्कर 2023 में जाने-माने हॉलीवुड के सितारों के बीच दीपिका पादुकोण भी चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। बता दें, दीपिका इस साल प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा रहीं।

अभिनेत्री ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, “क्या आपको पता है ‘नाटु’ क्या है, अगर नहीं तो अब पता चल जाएगा। पेश है ‘आरआरआर’ से ‘नाटु नाटु’।” गीत की प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने मंच पर गाने के सेट को दिखाने की कोशिश। इस गीत की शूटिंग यूक्रेन की राजधानी कीव स्थति राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...