नई दिल्ली: एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। पीएम मोदी, अमित शाह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और संजय राउत समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके सार्वजनिक जीवन की सराहना की। राधाकृष्णन ने पीएम मोदी का आभार जताया। कांग्रेस नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
एनडीए ने रविवार को सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि राधाकृष्णन ने अपनी विनम्रता, समर्पण और बुद्धिमत्ता से राजनीति और समाज में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज की जमीनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने खासकर तमिलनाडु में बड़े स्तर पर काम किया है। एनडीए परिवार ने जब उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया तो यह स्वाभाविक माना गया क्योंकि उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों में हमेशा खुद को सिद्ध किया। मोदी ने विश्वास जताया कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में प्रेरणादायी भूमिका निभाएंगे।
सीपी राधाकृष्णन की मां जानकी अम्माल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब बेटा पैदा हुआ था, तब उन्होंने प्रार्थना की थी कि वह पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह बने। इसी वजह से उनका नाम भी राधाकृष्णन रखा गया। उनकी मां ने कहा कि आज उनका सपना सच हो गया है। उन्होंने ईश्वर का आभार जताते हुए कहा कि बेटा अब राष्ट्रहित में योगदान देगा।
महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। राधाकृष्णन ने पीएम मोदी को जनता के प्रिय नेता और सबसे सम्मानित प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।
वहीं केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। उनकी विनम्रता, सेवा और बुद्धिमत्ता से भरा दशकों का सार्वजनिक जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन एक बेहद अच्छे और गैर-विवादास्पद व्यक्ति हैं। उनके पास राजनीति और सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है, जो उन्हें इस पद के लिए योग्य बनाता है। राउत ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया
Latest Articles
पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...
सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...
भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...

















