19.4 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

मार्च में लखनऊ से 10 शहरों के लिए उड़ान शुरू करेगी नई ‘शंख एयर’, सुबह-शाम के किराए में नहीं होगा अंतर

लखनऊ: मार्च से प्रदेश के 10 शहरों में सस्ती घरेलू हवाई उड़ान सेवा शंख एयर शुरू होने जा रही है। जिन शहरों के लिए यह सेवा शुरू होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और बागडोगरा शामिल है। इनमें पहले दिल्ली और मुंबई के लिए सेवा शुरू होगी।
शंख एयर लाइन के मुखिया श्रवण कुमार विश्वकर्मा का दावा है वह कि-डायनमिक किराया नहीं लागू करेंगे। इससे सुबह और शाम की उड़ानों के किराए में अंतर नहीं होगा। त्योहारों पर भी उड़ानों का किराया सामान्य ही रहेगा। शुरुआत में शंख एयरलाइंस एयर बस ए 320 विमान से उड़ान भरेगी।
पहले बोइंग 737 का प्लान था लेकिन तकनीकी कारणों से एयरबस को चुना गया। फिलहाल तीन विमान तैयार हैं। बेड़े में पहले 10 से अधिक विमान शामिल किए जाएंगे। फिर 2026 से 2027 तक 25 विमान होंगे। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। अब मार्च में लखनऊ से उड़ानें शुरू होंगी।
एयरपोर्ट पर अभी 140 विमानों का संचालन होता है। सबसे अधिक 80 विमान इंडिगो के हैं। इसके अलावा और एयर इंडिया, विस्तारा, अकासा आदि विमानन कंपनियां उड़ान सेवाएं दे रही हैं। इनमें अभी सबसे कम किराया इंडिगो का है लेकिन शंख का जो दावा है उसमें इंडिगो को कड़ी टक्कर मिलेगी। ऐसे में लोगों के पास कम किराए में सफर का एक और विकल्प रहेगा।
शंख एयर लाइन की मुखिया श्रवण कुमार उन्नाव शहर के कलक्टरगंज के निवासी हैं। कोरोना काल तक यह टेंट का कारोबार करते थे। कोरोना के बाद वह कानपुर चले और वहां पर सब गए। एयर लाइन में आने से पहले श्रवण ने रियल एस्टेट सेक्टर और खनन के क्षेत्र में काम किया। चर्चा है कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ही अकेले एयर लाइन कंपनी खड़ी की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...