24.3 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, खिलाड़ियों को दी जाएगी बेहतर सुविधायें

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नई खेल नीति लागू करने का ऐलान किया है. रविवार को वीर बाला तीलू रौतेली पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर दी जाने वाली अवस्थापन सुविधाओं को और विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही खिलाड़ियों को फ़ूड सप्लीमेंट और उनके पदकों के अनुसार दी जाने वाले सम्मान राशि भी नए सिरे से विचार किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है और यहां सीमांत क्षेत्रों में, दूर-दराज के इलाक़ों में हमारे कई खिलाड़ी अभाव में जीवन जी रहे हैं जिन्हें सुविधा नहीं मिल पा रही है, मुख्यमंत्री ने कहा ज़्यादातर यह होता है कि खिलाड़ीयों के बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्हें सम्मान दिए जाते हैं लेकिन जब उनका संघर्ष चल रहा होता है तो, उस वक्त उनकी मदद नहीं हो पाती है ऐसी प्रतिभाओं के लिए राज्य सरकार खेल नीति में व्यवस्था करने जा रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में खिलाड़ियों को किसी तरीके से कोई कमी ना हो. मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि बंदना अपने देश के लिए ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बात है. आपको बताते चलें कि राज्य सरकार ने ओलंपिक खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने के ऐलान किया है. इसके साथ ही है आज वंदना कटारिया को आज राज्य सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन—समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...

टनल रेस्क्यू में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर, आयुक्त ने श्रमिक हितों की...

0
चमोली: आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध...

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...