15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

प्रदेश भर के NHM कर्मी होम आइसोलेशन में रहेंगे दो दिन, ये है वजह |Postmanindia

नौ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के तेवर तल्ख बने हुए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारी अभी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं. वह तीन दिन से आधा दिन काम पर और आधा दिन होम आइसोलेशन में हैं. पर एक और दो जून को वह दिनभर कार्य से विरत रहकर होम आइसोलेशन पर रहेंगे. इससे कोविड व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं. वहीं, लॉयल्टी बोनस को लेकर एनएचएम के प्रभारी अधिकारी (मानव संसाधन) द्वारा जारी पत्र पर भी संविदाकर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि लॉयल्टी बोनस को लेकर भारत सरकार ने पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को 10 प्रतिशत और पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को 15 प्रतिशत एक्सपीरियंस बोनस दिया जाए, लेकिन मिशन प्रबंधन ने सोमवार को आनन-फानन आधा-अधूरा आदेश निर्गत कर दिया गया है.

ये है मामला

इसमें दस प्रतिशत की जगह 4.5 प्रतिशत व पंद्रह प्रतिशत की जगह 6.75 प्रतिशत एक्सपीरियंस बोनस दिए जाने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि लॉयल्टी बोनस की मांग पर यह कर्मचारियों के साथ छलावा है. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी एक व दो जून को पूरे दिन होम आइसोलेशन पर रहेंगे. अति आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी भी इसमें शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मी क्वारंटाइन सेंटर, सैंपलिंग ड्यूटी, रिपोर्टिंग, सर्विलांस, आइसोलेशन किट वितरण, टीकाकरण आदि में ड्यूटी कर रहे हैं. जोखिम के बीच कार्य करते हुए भी सरकार और विभाग उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है. आगे की क्या रणनीति होगी, इस पर एक जून को विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू की नई गाइड लाइन जारी, मुख्यसचिव ने जारी किए आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...