23.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, NIOS डीएलएड वाले अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन ।Postmanindia

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है. दरअसल हाईकोर्ट ने 10 फरवरी के उस शासनादेश पर रोक लगा दी है, जो एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल ना होने से जुड़ा था. हाई कोर्ट ने सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पदों की भर्ती में एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण को भी शामिल करने के आदेश दिए हैं. हाई कोर्ट का यह आदेश शिक्षा विभाग के लिए बड़ा झटका है ऐसा इसलिए क्योंकि शासन ने 10 फरवरी को जो शासनादेश जारी किया था इस मामले को नंदन सिंह बोहरा और अन्य अभियर्थीयों द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.

शासन के इस आदेश में साल 2019 में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षतों को सहायक अध्यापक प्राथमिक की भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था. जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा कर ऐसे हजारों युवकों को राहत दी है जिन्होंने एनआईओएस से डीएलएड किया है. जनकारी के अनुसार एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षकों की प्रदेश में कुल संख्या 37 हज़ार बताई जा रही है. कोर्ट के इस फ़ैसले से अब जहां एक ओर बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी पाने का मौक़ा मिलेगा वहीं शिक्षा महकमें के लिए अब भर्ती प्रक्रिया के आयोजन में थोड़ा मुश्किलें बढ़ जाएँगी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...