कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बंगाल में मतुआ समुदाय की नागरिकता को लेकर चिंताओं को दूर करने के प्रयास के तहत आश्वस्त किया कि समुदाय के सदस्यों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता मिलेगी।
उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ समुदाय के गढ़ बनगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीएए के बारे में झूठा प्रचार और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सीएए के क्रियान्वयन को कभी नहीं रोक सकतीं, क्योंकि यह केंद्र का कानून है। शाह ने स्पष्ट कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मेरे शरणार्थी भाइयों को भारत का नागरिक बनने से नहीं रोक सकती। ये मोदी का वादा है। ममता बनर्जी को यह याद रखना चाहिए कि नागरिकता केंद्र सरकार के विशेष अधिकार के अंतर्गत है, न कि राज्य सरकारों के अधीन।
शाह ने कहा कि ममता बनर्जी यह झूठ बोल रही हैं कि जो कोई भी सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करेगा, उसे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मैं मतुआ समुदाय के लोगों को गारंटी देता हूं कि किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। आपको नागरिकता मिलेगी और आप देश में सम्मान के साथ रह सकेंगे। शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ की अनुमति देती हैं, लेकिन सीएए का विरोध कर रही हैं। ममता का वोट बैंक बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठिए हैं। ममता उससे डरती हैं। शाह ने आरोप लगाया कि ममता वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का विरोध कर रही हैं और घुसपैठियों के समर्थन में सीएए के खिलाफ रैलियां निकाल रही हैं। शाह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वह सीएए को रद करने की बात कह रही है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी की नानी भी सीएए को नहीं रद कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालेंगे।
हावड़ा के उलबेडिय़ा की जनसभा में शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि केवल भाजपा ही बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त कर सकती है। शाह ने कहा कि टीएमसी शासन में कटमनी संस्कृति से लेकर घुसपैठ तक, बम विस्फोटों से लेकर भतीजा (अभिषेक बनर्जी) के गुंडों द्वारा लोगों को परेशान करने, सिंडिकेट राज व अराजकता से बंगाल की स्थिति खराब है। केवल नरेन्द्र मोदी व भाजपा ही बंगाल को इस स्थिति से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बंगाल से 30 सीटें आते ही ममता का समय समाप्त हो जाएगा। शाह ने टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि चिटफंड घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, नगर पालिका भर्ती घोटाला, राशन घोटाला, मवेशी और कोयला तस्करी में शामिल लोगों को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएए को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती: अमित शाह
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















