25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

सैन्य धाम के निर्माण में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : गणेश जोशी

देहरादून: राज्य सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम का निमार्ण 2024 के तक करने के लिए गंभीरता से प्रसासरत हैं। सैन्यधाम से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान के लिए आज सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा अपने शिविर कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग, राजस्व, जिला प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों की सुयंक्त बैठक आहुत की। इस दौरान आपसी समन्वय कर भूमि, डिजाइन तथा अन्य तकनीकी मामलों पर चर्चा की गई। सैन्यधाम निर्माण की धीमी प्रगति से सैनिक कल्याण मंत्री असंतुष्ट दिखाई दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि यह राज्य सरकार का महत्पूर्ण प्रोजेक्ट है। जिसकी रिपोर्टिंग भारत सरकार को भी की जा रही है। सैन्यधाम वीरभूमि उत्तराखण्ड की संवेदनाओं से सीधा जुड़ा है। आज की बैठक में संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय कर सभी विषयों के त्वरित समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया गया है। पहुंच मार्ग तथा भूमि से संबंधित समस्त मामलों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त चाहरदिवारी के काम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त टनकपुर तथा गोपेश्वर में आगामी 30 जून को विश्रामगृहों के शिलान्यास की तैयारियां पर भी चर्चा की गई। साथ ही परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त पुरस्कार राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने, अशोक चक्र विजेताओं की एकमुश्त पुरस्कार राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा इसी प्रकार अन्य वीरता पुरस्कारों की धनराशि को भी वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...