17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

अब ग्राफिक एरा के छात्र साइबर टेक से सीखेंगे जीआईएस

देहरादून: ग्राफिक एरा के छात्र छात्राएं अब साइबर टेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लिमिटेड के विशेषज्ञों से जीआईएस टूल्स और जीआईएस मैपिंग सीखेंगे। जीआईएस या ज्योग्राफिकल इनफॉर्मेशन सिस्टम एक कंप्यूटर प्रणाली है, जो भौगोलिक दृष्टि से संदर्भित जानकारी का विश्लेषण करके उसे प्रदर्शित करती है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने इस के लिए साइबर टेक के साथ आज करार किया है।

दुनिया में जीआईएस टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट और प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग के मध्येनजर इस करार को ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा उपहार माना जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग के बाद भावी इंजीनियरों के लिए करियर बेहतरीन बनाने की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी।

इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा और साइबर टेक सिस्टम्स के बीच हुए इस एमओयू से छात्र छात्राओं के एकेडमिक एक्सपोजर और नॉलेज तो बड़ेगी ही साथ ही वे लगातार विकसित होती टेक्नोलॉजी के बीच खुद को अपडेटेड रख पाएंगे।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज हुए इस करार पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ) संजय जसोला और साइबर टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री समीर गुप्ते ने हस्ताक्षर किए। करार के तहत साइबर टेक सिस्टम्स ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग के बाद इंटर्नशिप भी कराएगा। ग्राफिक एरा इस के लिए अपने शैक्षिणिक संस्थानों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। ट्रेनिंग के लिए साइबर टेक खुद छात्र छात्राओं का चयन करेगा। ट्रेनिंग के बाद इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्र छात्राएं साइबर टेक में प्लेसमेंट भी पा सकेंगे।

ट्रेनिंग के दौरान छात्र सैटेलाइट इमेजिस और जीआईएस का कृषि, प्राकृतिक संसाधनों, जल विज्ञान और जल संस्थान प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उपयोग करना भी सीखेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...