23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच अब 40 मिनट में पूरी होगी यात्रा, शुरु होने जा रही है हेली सेवा

रुद्रपुर : अगले महीने यानि अक्टूबर से पंतनगर एयरपोर्ट और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के बीच हेली सेवा शुरू हो जाएगी। यात्री मात्र 40 मिनट में सफर तय कर सकेंगे। पवन हंस लिमिटेड की ओर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा रविवार को छोड़कर अन्य दिनों चालू रहेगी। एक सप्ताह में तिथि तय होने की उम्मीद है।

बता दें कि उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार को छोड़कर अन्य सभी पहाड़ी जिलें हैं। पिथौरागढ़ जैसे जिलों में सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। इस बीच रास्ते में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जान खतरे में डालनी पड़ती है। बारिश में तो खतरा और बढ़ जाता है। वहीं बात करें हेली सेवा की तो हेलीकाप्टर से सफर करने पर करीब 40 मिनट का समय लगेगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की क्षेत्रीय उड़ान योजना शुरू की गई है, जिससे लोग कम समय में आसानी से गंतव्य तक सफर कर सकें। इसी योजना के तहत पंतनगर व पिथोरागढ़ के बीच हेली सेवा शुरू की गई थी

आपको बता दें कि ये प्लान पिछले साल से शुरु करने का था लेकिन कोरोना के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो पाई। ये सेवा स्थगित कर दी गई थी। अब जब कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है और खत्म होने की कगार पर है तो ये सेवा फिर शुुरू होने जा रही है। कब से उड़ान भरी जाएगी, कितना किराया होगा और कितने दिन चलेगा, यह सब एक हफ्ते के अंदर फाइनल हो जाएगा। 7 सीटर हेलीकाप्टर होगा, जिसमें 6 सीटों पर यात्री सफर कर सकेंगे। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि अगले माह हवाई सेवा शुुरू हो सकती है। इसकी तिथि एक सप्ताह में तय हो जाएगी। रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में संचालित होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...