28.2 C
Dehradun
Wednesday, September 16, 2026


spot_img

चेहरे से होली के जिद्दी रंगों को अब छुड़ाने में नहीं करनी होगी कड़ी मशक्त, अपनाए ये नुस्खे

होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, ऐसा हो नहीं सकता। हो भी कैसे, इस त्योहार का असली मजा तो रंगों की मस्ती में झूमकर ही आता है। रंग खेलते वक्त भले ही आपका मजा दुगुना हो, लेकिन खेलने के बाद रंग छुड़ाने की मशक्त, किसी सजा से कम नहीं होती। तो घबराइए नहीं, हम बतांएगे आपको रंग छुड़ाने के वो आसान से नुस्खे, जो आपके घर की किचन में ही मौजूद हैं।

सबसे पहले बात करते हैं बेसन की जोकि आसानी से सबकी किचन में मिल जाता है। बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें, इससे होली का गहरा रंग आसानी से उतर जाएगा।

खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा खिली-खिली हो जाएगी।
मूली का रस निकालकर उसमें दूध और बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर कुछ देर तक लगाए रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से भी चेहरा साफ हो जाता है।

अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच castor oil का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद माइल्ड साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।
जौ का आटा व बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ करें। यह स्क्रब की तरह भी काम करेगा और रंग छुड़ाने में मददगार होगा।

दूध में थोड़ा-सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा-सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...