20.7 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.65 लाख यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा पंजीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण हुए हैं। इस बार 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रा पर आने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था। पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन ही पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ एविएशन कपंनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालित किया जाएगा। हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकट बुक करने के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग के वेबसाइट तमहपेजतंजपवदंदकजवनतपेजबंतम.ना.हवअ.पद व मोबाइल एप जवनतपेजबंतमनजजंतंाींदक पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी यात्रियों को पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। जो चौबीस घंटे संचालित है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...