देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण हुए हैं। इस बार 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रा पर आने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था। पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन ही पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ एविएशन कपंनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालित किया जाएगा। हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकट बुक करने के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग के वेबसाइट तमहपेजतंजपवदंदकजवनतपेजबंतम.ना.
चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.65 लाख यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा पंजीकरण
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















