15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

राज्यभर में विकसित किये जायेंगे सेब के एक हजार बगीचे |Postmanindia

उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के कार्यालय सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक में हुई. मंत्री डॉ रावत ने एप्पल फेडरेशन को निर्देश दिए कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना के अंतर्गत 1000 सेब के बगीचे विकसित किए जाएं. साथी 1,000 पुराने सेब के बगीचों का सुदृढ़ीकरण किया जाए. साथ ही उन्होंने फेडरेशन के जिलो के सभी निदेशकों को 100 सेब के बगीचे हर जिले में विकसित करने का लक्ष्य दिया गया है. बैठक में एप्पल फेडरेशन बोर्ड की हुई, जिसमें सभी जनपदों के एप्पल फेडरेशन के निदेशक मौजूद रहे. इन दोनों बैठकों में शासन के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व सहकारिता विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

एप्पल फेडरेशन की बोर्ड में यह निर्णय हुआ कि उद्यान विभाग उत्तराखंड के पूर्व निदेशक बीर सिंह नेगी को फेडरेशन में औधानिक सलाहकार बनाया जाए. सभी निदेशकों ने अपनी सहमति  जताई. नेगी उद्यान विभाग के विशेषज्ञ रहे हैं और वह एप्पल फेडरेशन को विस्तार देने के लिए तकनीकी सलाह देंगे. जिससे सेबों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के नोडल अधिकारी आनंद एडी शुक्ल ने मीटिंग में जानकारी दी कि, उत्तराखंड में सेब के 17 कलस्टर बना दिए गए हैं जिनमें 8000 किसानों को जोड़ दिया गया है. अभी और 14  नई कोऑपरेटिव सोसायटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसकी कार्यवाही गतिमान है. और साथ ही इन 14 समितियों से गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊँ मंडल में 12 हज़ार सीमांत एवं लघु किसानों को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है. इस साल एप्पल फेडरेशन 17 कोऑपरेटिव समितियों  के द्वारा पंजीकृत कृषक सदस्यो से सीधे सेब खरीदने की तैयारी कर रही है जिसका भुगतान सीधे उन्हीं के खातों में किया जाएगा.

इस कार्य के लिए फेडरेशन के सचिव विपिन पैन्यूली तथा कंसलटिंग कंपनी केपीएमजी के संजीव कुमार जैन बड़ी कंपनियों से संपर्क बनाए हुए हैं जिनके द्वारा वर्चुअल मीटिंगों से लगातार क्रेताओ से वार्ता की जा रही है. जिसमें इफ्को, हर्षना, आरजी ग्रुप और ट्रूपिक कम्पनी, के साथ साथ अदानी ग्रुप, प्रमुखता से आगे आया है. सचिव सहकारिता एवं मुख्य कार्यक्रम निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने बैठक में  फेडरेशन के एमडी एवं सचिव को निर्देशित किया कि, यह कार्य योजना त्वरित गति से 15 दिन के भीतर लागू की जाये. और किसानों का सम्पूर्ण माल ग्रेड ए , ग्रेड बी, ग्रेड सी खरीद कर किसानों को डीबीटी (डाइरेक्ट बैनिफेसरी ट्रांसफर खातों में  किया जाये. बैठक में सहकारिता सचिव श्री सुंदरम ने बताया कि उत्तरकाशी के झाला में उद्यान विभाग का जो कोल्ड स्टोरेज है उसे फेडरेशन उपयोग में लाएगा. इसके लिए वह प्रमुख सचिव उधान से वार्ता करेंगे. इस कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 1000 मीट्रिक टन है.  मंत्री डॉ रावत ने सेब फेडरेशन को निर्देश दिया कि अति शीघ्र उत्तराखंड के हर जिले में 100-100 डेमोंसट्रेशन गार्डन तैयार किए जाएं और उसकी प्रगति रिपोर्ट हर माह मुझे दिखाई जाये. सेब फेडरेशन ने इस वर्ष सेब खरीदने का लक्ष्य 10 हजार मैट्रिक टन रखा है जो मेंबर कॉपरेटिव से खरीदा जाएगा.

सभी समितियों से आए सेब किसानों व उनके पदाधिकारियों ने मीटिंग में बताया कि, उनको फसल वर्ष के दौरान खाद बीज हिमाचल से खरीद के लाना पड़ता है जिससे उनको कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. मुखबा समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि, फसल तुड़ाई के दौरान उसके ट्रांसपोर्टेशन के लिए खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें उनके द्वारा मांग की गई कि, इस वर्ष हमें ढक्कन वाली प्लास्टिक की क्रेट उपलब्ध कराई जाये. ताकि किसानों को बगीचे से रोड़ साइड तक सेब लाने में सुविधा हो सकें. बैठक में एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री जगत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमृत सिंह नागर, निदेशक प्रताप सिंह रावत, निदेशक राकेश भंडारी, निदेशक गोविंद पिलखवाल, निदेशक अमर  सिंह, निदेशक जयेंद्र सिंह, सहित धराली समिति के दुर्गेश सिंह, मुखवा समिति के रमेश चंद्र सेमवाल,  शीलगांव कथियान समिति पान सिंह राणा, धारी कफनोल  से भरत सिंह राणा, मौराणा समिति से हिमा गुसाईं, सुखी झाला से राकेश रावत, एमडी श्री आनंद एडी शुक्ल, एमडी यूसीएफ एमपी त्रिपाठी, सचिव सेब फेडरेशन  विपिन पैन्यूली, केपीएमजी के संजीव जैन, जिला सहायक निबन्धक राजेश चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 124 नए मामले, 01 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...