25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

आज से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग, जाने कैसे करें आवेदन

देहरादून: हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा की अनुमति दे दी है।वहीं केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 अक्तूबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई है। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पूर्व में वेबसाइट पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जिस पर करीब 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी और एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...