देहरादून। विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री मालिक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ द्वारा अब तक इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न राज्यों में इन नकली दवाओं के कारोबार में लिप्त थे।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते माह 1 जून को सेलाकुई क्षेत्र में विभिन्न ब्रांडेड दवा कम्पनियों के रैपर के नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मामले में एसटीएफ द्वारा थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया कि इस मुकदमें में एसटीएफ द्वारा पूर्व में 3 आरोपियों संतोष कुमार, नवीन बसंल व आदित्य काला को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसटीएफ टीम के लिए नकली दवाई बनाने वाली फैक्ट्री मालिक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्यवाही करना एक चुनौती बन गया। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके नवीन बसंल द्वारा पूछताछ में बताया था कि मैं सहसपुर क्षेत्र में स्थित डा. मित्तल लैबोरटीज प्राईवेट लिमिटेड व अन्य फैक्ट्री से नकली दवाईयां तैयार करवाता था और दवाईयों को ट्रांस्पोर्ट के माध्यम से हरियाणा,भिवाडी, राजस्थान आदि स्थानों में भिजवाता था। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीते रोज उस फैक्ट्री के फरार चल रहे मालिक देवी दयाल गुप्ता पुत्र स्व. बनारसी दास गुप्ता निवासी बीकृ3ध्70 अशोक विहार फेजकृ2 अशोक विहार, नोर्थ वेस्ट दिल्ली को देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी देवी दयाल गुप्ता द्वारा आरोपी नवीन बसंल को भारी मात्रा में नकली दवाईया अपनी फैक्ट्री में बनवाकर देता था। आरोपी द्वारा वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक लगभग 1 करोड़ 42 लाख 30 हजार टैबलेट्स और लगभग 2 लाख कैप्सूल आरोपी नवीन बंसल को अवैध तरीके से तैयार कर दिये है।
नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार
Latest Articles
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...
ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...
सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...
जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...
नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

















