22.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

Padma Awards 2023: छह को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार छह लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

किन्हें दिया जाता है ये सम्मान

यह सम्मान वर्ष 1954 से कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है। पद्म पुरस्कार सम्मान के लिए चयनित लोगों को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “उन लोगों को बधाई जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदानों और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को संजोता है। #PeoplesPadma”

पद्म पुरस्कारों के बारे में जरूरी जानकारी…

पद्म पुरस्कार- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो तीन श्रेणियां में प्रदान किए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिया जाता है, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा, आदि।

इन पुरस्कारों में ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस बार भी इन पद्म पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई है।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में किए जाते हैं प्रदान

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। आमतौर पर यह समारोह हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। पुरस्कारों का विवरण पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in.पर उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पुरस्कार विजेताओं की सूची को देखी जा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की...

0
देहरादून। लोक भवन देहरादून में ओडिशा के एक मीडिया डेलीगेशन ने उत्तराखंड के गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) से बातचीत की। यह डेलीगेशन...

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान...

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम

0
देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एस.सी.एस.पी. के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड पाबौ में बेडा का जगड मोटर...

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...