13 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित को पद्मश्री

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई है। कुल 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। जानिए किन-किन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण (5)
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल)
एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)
पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मशहूर अभिनेता मम्मूटी और उद्योगपति-बैंकर उदय कोटक प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वी. के. मल्होत्रा को भी पद्म भूषण दिया गया है।
वहीं अभिनेता और हास्य कलाकार सतीश शाह को पद्म श्री से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। टेनिस जगत के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. जगदीश कुमार, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति तथा अभिनेता आर. माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी भी पद्म श्री से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।

पद्म भूषण (13)
पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में कला, चिकित्सा, लोक कार्य, सामाजिक कार्य, व्यापार और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र)
भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
मम्मूटी- कला (केरल)
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
मालूम हो कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री होता है। बता दें कि पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...