20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्री 9 और 10 सितंबर को G-20 समिट के लिए डाइवर्ट रहेंगे रूट

देहरादून: 9 एवं 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न मार्गों को डाइवर्ट किया गया है। दिल्ली आने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में असुविधा न हो, इस हेतु दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस बाबत अवगत कराने के साथ ही अपेक्षा की है कि इस संदर्भ में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे आमजन अनावश्यक रूप से परेशानियों से बच सकेंगे।

नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। इसे मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह एवं अपेक्षा की है कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि कमसे कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। दिल्ली पुलिस के द्वारा ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न नेविगेशन एप्स जैसे Mappls map, mapmyindia जो कि एंड्रॉइड एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं के माध्यम से भी सटीक जानकारी ली जा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...