22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने ‘फ्यूल मे-डे’ संदेश भेजा; बंगलूरू में कराई गई आपात लैंडिंग

बंगलूरू: गुवाहाटी से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बंगलूरू की ओर मोड़ना पड़ा। इसकी वजह विमान में ईंधन की कमी को बताया गया। इस वजह से पायलट ने ‘ईंधन मेडे’ का संदेश भेजा। विमान में बंगलूरू में ईंधन भरा गया और फिर वह चेन्नई के लिए रवाना हुआ। गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को बंगलूरू में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। ईंधन की कमी की वजह से पायलट की ओर से ‘फ्यूल मे-डे’ कॉल करने के बाद विमान को बंगलूरू की ओर डायवर्ट करना पड़ा। चेन्नई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक और खराब मौसम की वजह से विमान समय पर वहां नहीं उतर सका। आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बंगलूरू में उतरी।
सूत्रों के मुताबिक, विमान ने निर्धारित समय पर गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। रात 8.11 बजे जब ट्रैफिक की वजह से विमान को चेन्नई में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बंगलूरू हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर ‘ईंधन मेडे’ का संदेश भेजा। दरअसल, हवाई अड्डे पर रनवे खाली न होने की वजह से विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद ईंधन की कमी को देखते हुए विमान को बंगलूरू हवाई अड्डे की ओर मोड़ने का फैसला किया गया।
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने बंगलूरू में उतरने से पहले मे-डे कॉल किया, क्योंकि इसका ईंधन खत्म हो रहा था। घटना 19 जून को हुई। विमान को शाम करीब 7.45 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन चेन्नई में खराब मौसम के कारण यह उतर नहीं सका। पायलट ने विमान को बंगलूरू की ओर मोड़ने का विकल्प चुना, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उनका ईंधन खत्म हो गया है। इसलिए उन्होंने एयरपोर्ट को मे-डे कॉल करके अलर्ट किया। इंडिगो के मुताबिक, विमान आखिरकार 19 जून को रात करीब 8.20 बजे बंगलूरू में सुरक्षित रूप से उतरा। सूत्रों के मुताबिक, रात 8.15 बजे विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इसके बाद विमान में ईंधन भरा गया और यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। विमान ने ईंधन भरने के बाद रात 10.24 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरी। विमान सामान्य से वहां उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सक्षम अधिकारियों को घटनाक्रमों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को मदुरै जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा था। 68 यात्रियों को लेकर यह उड़ान चेन्नई से लगभग 7.55 बजे रवाना हुई थी। हालांकि, यात्रा के कुछ ही समय बाद चालक दल को तकनीकी खराबी का पता लगा और एहतियातन विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया गया। उड़ान सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतरी। सभी यात्री सुरक्षित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...