31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, B-2 बॉम्बर विमान अमेरिका से रवाना

वाशिंगटन। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच ये खबर सामने आई है कि अमेरिका ने अपने B-2 बमवर्षक विमानों को गुआम द्वीप की ओर रवाना कर दिया है। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ये तैनाती मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के संबंध में ही की जा रही है। दरअसल ट्रंप लंबे वक्त से इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि अमेरिका को ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं।
B-2 अमेरिका के वे एडवांस बॉम्बर विमान हैं, जो काफी गहराई में मौजूद अंडरग्राउंड टारगेट को भी नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। ये विमान 30,000 पाउंड के GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर को ले जाने के लिए डिजाइन हैं। विश्व के नक्शे पर गुआम की लोकेशन फिलीपींस के पास है। अगर इन विमानों को मि़डिल ईस्ट के लिए तैनात किया जाना है, तो इसे गुआम पहुंचने के बाद इन्हें डिएगो गार्सिया द्वीप पर भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह विमान डिएगो गार्सिया जाएंगे।
बता दें कि पिछले महीने तक B-2 विमान डिएगो गार्सिया में ही तैनात थे। लेकिन बाद में उन्हें B-52 बॉम्बर से रिप्लेस कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें यह तय करने में दो हफ्ते का समय लगेगा कि अमेरिका इजरायल के साथ ईरान के खिलाफ संघर्ष में शामिल हो या नहीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...