32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

इस डीएम की सोच को सलाम, मनरेगा में काम कर रहे युवक को दी कोच की जिम्मेदारी

पंखों से कुछ नहीं होता मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है जी हाँ, ये बात फिट बैठती है व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान राजेन्द्र धामी पर. राजेन्द्र व्हील चेयर क्रिकेट में एक सफल खिलाडी रह चुके हैं और उनके नाम अनेक उपलब्धियाँ शामिल हैं. इन दिनों धामी आर्थिक संकट से जूझते हुए मनरेगा में मज़दूरी करने पर मजबूर थे. इसी बीच पिछले महीने बतौर डीएम जिम्मेदारी संभालने पंहुचे ज़िलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने इस बात को लेकर हैरानी जाहिर की.

 वहीँ जिलाधिकारी डॉ चौहान देश पैरालम्पिक में स्वर्णिम एतिहासिक प्रदर्शन को देखते हुए जिले में भी दिव्यांग प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का विजन रखा. इस टास्क को अंजाम तक पहुचाने के लिए डीएम ने धामी को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलवाने की ठानी. राजेन्द्र धामी को कोच की जिम्मेदारी दी गई है. जब धामी को नियुक्ति पत्र मिला तो उन्होने डीएम का आभार जताते हुए कहा कि “ मैं जिलाधिकारी महोदय का शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुये मेरी वर्षों की पीड़ा को समझा, मेरे पास शब्द नहीं है कृतज्ञता व्यक्त करने के लिये. मैं कोच के तौर पर अपनी नई भूमिका में अपना बेहतरीन देने का भरसक प्रयास करूँगा.”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...