18.4 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

पीएम मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

मस्कट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान पहुंचे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान पीएम मोदी ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। मस्कट पहुंचे पीएम मोदी का होटल में भारतवंशियों ने शानदार स्वागत किया।
हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं। खाड़ी देश की यह उनकी दूसरी यात्रा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मस्कट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए ओमान के उप प्रधानमंत्री (रक्षा मामलों) सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी बहुत अच्छी बातचीत भी हुई, जिसमें हमने भारत-ओमान दोस्ती पर अपने विचार साझा किए। भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पिछले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित इस समझौते के लिए वार्ता नवंबर 2023 में औपचारिक रूप से शुरू हुई थी और बातचीत इस वर्ष संपन्न हुई। पीएम मोदी ओमान में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सुल्तान तारिक के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...

डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना  की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस...

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका प्रभावी समाधान किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा...

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...