देहरादून। भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने ग्रैमी मिलने पर कहा कि यह भारत के लिए बेहद सराहनीय है। वे इस संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही हैं। भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति के लिए बेहद भावुक क्षण है। वे संस्कृति को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि गायिका चंद्रिका टंडन को उनके त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिला है। इसके बाद पीएम मोदी ने चंद्रिका को अपने एक्स अकाउंट से बधाई दी है।
उन्होंने लिखा- चंद्रिका टंडन को त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी मिलने पर बधाई। संगीत की दुनिया में किए इस कार्य के लिए सभी को बहुत गर्व है। यह बहुत सराहनीय है। साथ ही दर्शाता है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी भावुकता रखती हैं। साथ ही इसे लोकप्रिय भी बना रही हैं। वह कई लोगों के लिए एक मिसाल हैं। मुझे साल 2023 में न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात की याद दिलाती है। चंद्रिका ने ये पुरस्कार लेते समय अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संगीत प्रेम है, संगीत प्रकाश है, और संगीत हंसी है और आइए हम सभी प्रेम, प्रकाश और हंसी से घिरे रहें। संगीत के लिए धन्यवाद और संगीत बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। बता दें कि साल 2009 के ‘सोल कॉल’ और पहली जीत के बाद यह चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन था। 30 अगस्त, 2024 को रिलीज हुए एल्बम ‘त्रिवेणी’ के सात ट्रैक में हैं, जिसमें “पाथवे टू लाइट”, “चेंट इन ए”, “जर्नी विदिन”, “एथर सेरेनेड”, “एंशिएंट मून”, “ओपन स्काई”, और “सीकिंग शक्ति” शामिल हैं।
पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई, बोले-‘यह बहुत सराहनीय’
Latest Articles
सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...
ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...
व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...

















