22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने दी रुबीना को बधाई, निशानेबाज ने पेरिस पैरालंपिक में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। रुबीना पैरालंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पिस्टल निशानेबाज हैं। एसएच1 वर्ग में वो पैरा निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जो बिना किसी परेशानी के बंदूक संभालते हुए व्हीलचेयर या चेयर पर बैठकर या खड़े होकर निशाना लगा सकते हैं।
भारतीय पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएस1 के फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया। पेरिस पैरालंपिक में भारत को पांचवां पदक दिलाया। पीएम मोदी ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
पीएम ने कहा- भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण, जब रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक में पी2-महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उनके असाधारण ध्यान, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं।
रुबीना क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रही थीं, लेकिन फाइनल में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। भारत का इस पैरालंपिक में निशानेबाजी में यह चौथा पदक है। रुबीना से पहले अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था, जबकि मोना ने कांस्य अपने नाम किया था। वहीं, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीता था।
रुबीना पैरालंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पिस्टल निशानेबाज हैं। एसएच1 वर्ग में वो पैरा निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जो बिना किसी परेशानी के बंदूक संभालते हुए व्हीलचेयर या चेयर पर बैठकर या खड़े होकर निशाना लगा सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...