नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों से स्थिर नीति व्यवस्था देने का वादा किया है। उन्होंने कहा किइस साल भारत में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने स्थिरता और आर्थिक वकास को प्राथमिकता दी है। भारत मं नया मध्यम वर्ग ही देश को चला रहा है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश सफलता की अनूठी कहानी लिख रहा है और इसके सुधारों का असर अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक कंपनियां वैश्विक ब्रांड बनें और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने।
वहीं निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सुविधा, सुधार, एक स्थिर नीति व्यवस्था और उच्च विकास का वादा किया। इसके बदले मेंनिवेशकों से नवाचार, प्रदर्शन, सकारात्मक व्यवधान और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने इस सदी के तीसरे दशक को देश के उत्थान का युग बताया, जिससे सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा, “आज का भारत अवसरों की भूमि है।”
जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने ने कहा कि यह सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में ज्यादा दृढ़ इरातों के साथ आई है और देश के नागिरिकों को सरकार से आशा और विश्वास है। पीएम ने कहा कि तीसरी बार के कार्यकाल में हमारी सरकार ने 100 दिन से भी कम समय में गरीब, महिला और युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पहले की 60,000 सीटों के मुकाबले एक लाख और मेडिकल सीटें जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 से अधिक सीटें जोड़ी जाएंगी।
एक मजबूत भारत पूरी मानवता के लिए महान विकास ला सकता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत भारत पूरी मानवता के लिए महान विकास ला सकता है और एक समृद्ध भारत पूरी दुनिया की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें नवप्रवर्तन, समावेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मंत्रों को याद रखना चाहिए।
पीएम मोदी ने निवेशकों से स्थिर नीति व्यवस्था का वादा किया
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















