नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्यों से देश में विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करने और सेवा क्षेत्र को और सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं और देश को एक वैश्विक सेवा महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए। यह बातें प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। इस सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत के लिए मानव पूंजी’ रखा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का फूड बास्केट बन सकता है। इसके लिए देश को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाली कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देना होगा। इससे भारत एक बड़ा खाद्य निर्यातक बन सकता है।
उन्होंने कहा कि देश इस समय नई पीढ़ी के सुधारों के दौर से गुजर रहा है। भारत ने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पकड़ ली है और इसका सबसे बड़ा इंजन युवा शक्ति और जनसांख्यिकी है। सरकार का प्रयास है कि इस जनसांख्यिकी को सशक्त बनाया जाए।
उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ को गुणवत्ता का प्रतीक बनाने और ‘जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ के संकल्प को मजबूत करने की बात कही। साथ ही, कौशल विकास, उच्च शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, खेल और नई तकनीक के उपयोग पर भी चर्चा होने की जानकारी दी। यह सम्मेलन केंद्र-राज्य सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा, शक्तिकांत दास, कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन, नीति आयोग के सदस्य, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव तथा विशेषज्ञ शामिल हुए।
यह सम्मेलन पिछले चार वर्षों से हर साल आयोजित किया जा रहा है। पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में हुआ था। इसके बाद जनवरी 2023, दिसंबर 2023 और दिसंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
मुख्य सचिवों के साथ पीएम मोदी का मंथन, राज्यों से विनिर्माण बढ़ाने और कारोबार को आसान बनाने की अपील
Latest Articles
टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...
‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...
LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...
















